
Deoghar: देवघर महिला थाना में शादी का प्रलोभन देकर यौनशोषण का मामला दर्ज कराया है। यह मामला नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने दर्ज कराया है।

आरोप है कि नंदन पहाड़ सिंघवा निवासी गौतम कुमार यादव से उसकी जान पहचान वर्ष 2017 में हुई थी। उसके बाद वर्ष 2019 से लगातार शादी का प्रलोभन देकर वह कई बार यौनशोषण किया। जब वह उससे शादी की बात करती तब वह उसके साथ मारपीट करता आ रहा है।

युवती का आरोप है कि 20 दिसंबर को गौतम का दोस्त परेश कुमार उसे गौतम से मिलने की बात कह कर नंदन पहाड़ बुलाया। वहां पहुंचने के बाद गौतम कुमार यादव उसकी बहन रूपा कुमार और सुनीता देवी ने उसके साथ मारपीट किया। इधर, मामला दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


