ग्रेटर नोएडा: अखिल भारतीय यादव महासभा ने अहीर रेजिमेंट की मांग की है। इसको लेकर अक्टूबर में देशभर में रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस रथ यात्रा की शुरुआत श्री कृष्ण जन्मस्थली मथुरा से होगी। अखिल भारतीय यादव महासभा की राष्ट्रीय की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

ग्रेटर नोएडा में हुई अखिल भारतीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान देश सेवा में यादव समाज के लोगों को योगदान को देखते हुए अहीर रेजिमेंट बनाने के महत्व को समझाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डी पी यादव ने कहा कि वह अखिल भारतीय यादव महासभा को हरसंभव मदद प्रदान करेंगे। उन्होंने समाज के गरीब बच्चों और यादव समाज के ऐसे लोग जो गरीबी के कारण शादी-विवाह करने में संपन्न नहीं है। उनकी पूरी तरह से मदद करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय यादव महासभा के अध्यक्ष रामानंद यादव ने की। उन्होंने बताया कि समाज में गरीब लड़कियों की शादी विवाह और जो गरीब बच्चे पढ़ना चाहते हैं उनकी पूरी तरीके से मदद करना अखिल भारतीय यादव महासभा की जिम्मेदारी है।
संगठन के महामंत्री महेश यादव ने बताया कि इस समय अखिल भारतीय यादव महासभा 15 प्रदेशों में चल रहा है और आठ प्रदेशों में संगठन ब्लॉक स्तर पर काम कर रहा है। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई और रूपरेखा भी बनाई गई।
यादव अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने युवाओं को जोड़ने की रूपरेखा प्रस्तुत की साथ ही शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि यादव समाज में शिक्षा का जो अभाव है उसे किस तरह से दूर किया जाए और लोगों को जागरूक किया जाए युवा पीढ़ी के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें कैसे रास्ता दिखाया जाए। अखिल भारतीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 15 प्रदेशों के अध्यक्ष महासचिव और पदाधिकारी गण शामिल रहे।
Also Reads:
- फर्जीवाड़े के मामले में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
- भूटान, नेपाल और बांग्लादेश तक पहुंचेगी भारतीय रेल, पूर्वोत्तर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी का नया कॉरिडोर
- Karnataka: भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत
- जल्द मिलेगी दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन की सौगात, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का DPR तैयार, 865 किमी लंबा बिछेगा ट्रैक
- Bihar में 15 से 18 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, 22 जिलों में अलर्ट



