बिहारशरीफ: राजगीर थाना क्षेत्र के सिरियारी गांव के समीप राजगीर घूमने आए युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की बताई जाती है।

पुलिस के मुताबिक नवादा गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला अपने पांच साथियों के साथ राजगीर पयर्टक स्थल घूमने आया था। जहां लौटने के क्रम में दोस्तों के साथ गुरुवार की सुबह डैम में नहाने के लिए गया। जहां संतुलन बिगड़ जाने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना राजगीर थाना पुलिस को दी गई, जो घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:
- Deoghar: कॉल बेल बजने के शक में स्कूल से घर लौट रहे चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई, बेरहमी से मारने का लगाया आरोप
- Deoghar: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व डेढ़ लाख की सोने की चेन छीनने का आरोप, मामला दर्ज
- Deoghar: स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र के अपहरण का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर कार में ले जाने की शिकायत
- दिशा सालियान मौत मामले की जांच पर कोर्ट की निगरानी की मांग, 18 नवंबर को अगली सुनवाई
- Undercover Sting Operation : ‘रिजीम चेंज’ की बहस के बीच चौंकाने वाले खुलासे, बांग्लादेश जैसे आंदोलन की भी ‘इच्छा’



