
Deoghar Crime News : देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के पतवाबाद गांव में साले ने जीजा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में घायल गोड्डा जिला निवासी जहांगीर अंसारी ने बताया कि वह देवघर में टोटो चलता है।

पिछले दो दिन से साल के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। बताया कि वह पटवाबाद अपना ससुराल गया हुआ था। शनिवार को देर शाम अचानक मेरा साला आया और पेट में चाकू मार दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मधुपुर थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए देवघर सदर पहुंचाया गया।
वहीं पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।



