Patna: बिहार में आज मौसम का मिजाज बिगड़े रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की चेतावनी जारी गई है। इस दौरान बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग की ओर से यह संभावना जताई गई है कि आज से 18 सितंबर तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। इस दौरान कभी तेज धूप तो कभी बारिश की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

मौसम विभाग ने आज शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, गयाजी और नवादा जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। खासकर किसानों को खुले में काम नहीं करने की सलाह दी गई है।
16 सितंबर- इस दिन सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी गई है। इसके अलावा कई जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। कुछ जिलों पटना, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद समेत अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रह सकता है।
17 सितंबर- इस दिन मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ज्यादातर मध्य बिहार के जिलों में ही मौसम बिगड़ा रह सकता है। उत्तर बिहार के भी कुछ जिलों में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।
18 सितंबर- इस दिन पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।



