सारण: जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदवारा गांव में सोमवार रात मछली खाकर सोए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से बीमार 21 वर्षीय युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों में सुभाष राय 35 वर्ष, बालाजी 18 वर्ष और विराज 5 वर्ष हैं। बताया जा रहा है कि इस परिवार में रात के खाने में मछली बनी थी भोजन के बाद परिवार के साथ सोने चले गए लेकिन कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते इससे पहले ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से बीमार घर के मुखिया को आनन-फानन पीएमसीएस ले जाया गया लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और मंगलवार की सुबह उनकी भी मौत हो गई।

मछली खाने से परिवार के एक अन्य बच्चे की हालत बहुत गंभीर है उसका इलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार ने रात में जो मछली खाई वह किसी वजह से जहरीली हो गई हो या कोई कीटनाशक जो बनाते वक्त बर्तन में गिर गया हो। पूरा परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। मंगलवार की सुबह सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे सदवारा इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पटना से आयी जाँच टीम ने अपने स्तर से जाँच प्रारम्भ कर दिया है।
Also Reads:
- Deoghar से जुड़ा JSSC-CGL पेपर लीक का तार: लिपिक गिरफ्तार, 1200 अभ्यर्थियों को रटाए गए थे क्वेश्चन-आंसर
- Deoghar: आधी रात ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच कुख्यात अपराधी पकड़ाये, स्कॉर्पियो, पिस्तौल और गोली बरामद
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- BRICS सम्मेलन में बम धमाके की धमकी मामले में Deoghar से गुलशन चौहान गिरफ्तार
- Europe से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, Punjab Police की बड़ी सफलता



