कुआलालंपुर: मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्लाह सुल्तान अहमद शाह ने शुक्रवार को इस्माइल साबरी याकूब (61) को देश का 9वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। इस्माइल जल्द ही संसद में विश्वास मत पेश करेंगे। उन्होंने मलेशियाई संसद “दीवान निगारा” के 222 सदस्यीय निचले सदन में 114 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है।

इस्माइल इससे पहले मुहिद्दीन यासीन की सरकार में उप प्रधानमंत्री थे। यासीन ने गठबंधन में अंतर्कलह के चलते बहुमत खोने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 18 महीने से भी कम समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे। मुहिद्दीन के गठबंधन को बरकरार रखने के लिए इस्माइल की नियुक्ति जरूरी थी।

इस्माइल के प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद देश में यूनाइटेड मलयज नेशनल ऑर्गनाइजेशन (UMNO) फिर से सत्ता में लौट आया है। वर्ष 1957 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से 2018 तक यूएमएनओ सत्ता में रहा।
उल्लेखनीय है कि मलेशिया में सुल्तान की भूमिका काफी हद तक औपचारिक होती है। वह उस व्यक्ति को प्रधानमंत्री नियुक्त करते हैं जिसे वह मानते हैं कि संसद में उसे प्रधानमंत्री के रूप में बहुमत हासिल है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Deoghar: चालक के अपहरण के बाद हाइवा मालिक से मारपीट, जबरन पांच हजार रुपये की ऑनलाइन वसूली
- त्योहारी सीजन में Railway की तैयारियों का अश्विनी वैष्णव ने लिया जायजा, 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रहीं
- Deoghar: बेलाबगान में बंद घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख के सामान की चोरी
- Deoghar: विस्फोट से पड़ोसी के घर को सात लाख की क्षति, जितेंद्र वर्णवाल पर अवैध विस्फोटक रखने का आरोप
- Deoghar: राजधनवार UCO बैंक डकैती कांड का देवघर से जुड़ा तार, जांच में जुटी पुलिस



