
कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े नगर सिडनी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण शुक्रवार को लॉकडाउन की पाबंदियों को और सख्त करते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया है। मौजूदा आदेश सितम्बर महीने के अंत तक प्रभावी रहेगा।

न्यू साउथ वेल्स की प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिकेलियन ने घोषणा की है कि शहर के सभी नागरिकों को घरों से बाहर आने पर मास्क लगाकर रखना होगा। प्रशासन ने कहा है कि सिर्फ व्यायाम के दौरान एक घंटे के लिए ही मास्क पहनने की छूट दी जाएगी। लोगों की लापरवाही और कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ोतरी होने के कारण पाबंदियों को और अधिक सख्त कर दिया गया है। सिडनी शहर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 644 नए मामले दर्ज किए गए।

न्यू साउथ वेल्स के पुलिस कमिश्नर मिक फलर ने बताया कि बिना कारण के यदि किसी को घर से बाहर निकलते हुए देखा गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही 14 दिनों के सेल्फ आइसोलेशन में भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। प्रशासन ने स्टे एट होम के आर्डर जारी किए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की गति धीमी है। लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके कारण संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Dev Anand के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांस
- Indus Valley Civilization पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा- आतंकवाद फैलाने वाला देश नहीं जता सकता सांस्कृतिक विरासत पर हक
- Dhanbad में कोयला कारोबारियों के 25 ठिकानों पर ED की छापेमारी में संदिग्ध संपत्ति और लेन-देन उजागर
- JPSC परीक्षा घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से CID की पूछताछ शुरू
- Dhanbad: पति को पीट-पीट कर मार डाला, शराब पीने के कारण हुआ था विवाद


