
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के देवघर-सारवां मुख्य मार्ग स्थित जमुनाजोर पुल के पास शनिवार दोपहर को एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। उक्त स्थान पर नवजात के शव को देखने के लिये लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

लाश नवजात लड़की की बतायी जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात के शव को बरामद कर पुलिस उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि नवजात का शव फेंकने वाले का पता चल सके।

इधर नवजात का शव मिलने की खबर पाकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी जमुनाजोर पुल के नीचे इस तरह के नवजात का शव मिल चुके है।



