टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को राजधानी में रिकॉर्ड 3177 नए मामले दर्ज किए गए। ‘खेलों के महाकुंभ’ शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब तीन हजार से अधिक मामले सामने आया हो।

इससे पहले मंगलवार को टोक्यो में संक्रमण के 2848 नए मामले सामने आए थे। बता दें कि टोक्यो में संक्रमित लोगों की संख्या 206,745 हो गई है। गौरतलब है कि टोक्यो में 12 जुलाई से आपातकाल लागू है।

मंगलवार को नीदरलैंड के टेनिस खिलाड़ी जीन जूलियन रोजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके कारण वह टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए। उन्हें नाम वापस लेने पर विवश होना पड़ा। वहीं, आयोजन समिति ने कहा है कि खेलों में 16 नए मामले मिले हैं।
Also Read:
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- BRICS सम्मेलन में बम धमाके की धमकी मामले में Deoghar से गुलशन चौहान गिरफ्तार
- Europe से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, Punjab Police की बड़ी सफलता
- Deoghar: हथियार बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी दीपक झा भेजा गया जेल
- BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी: Deoghar से युवक गिरफ्तार



