
Deoghar: एक व्यक्ति को गेहूं क्रशर मशीन से हाथ कटने के उपरांत इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में पहुंचाया गया।

घायल का नाम दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पछुआ बड़गावँ निवासी प्रेम सोरेन है।

घायल के भाई मनीष सोरेन ने बताया कि वह बगल के गांव में गेहूं थ्रेसर मशीन चल रहा था। इस दौरान उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया और उसका हाथ कट गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पत लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वहीं घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।


