कोलकाता: एसएससी (School Service Commission) नौकरी अभ्यर्थियों के समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। रविवार को शिक्षकों के एक वर्ग ने शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु के आवास के सामने धरना दिया है। नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नौकरी अभ्यर्थियों के एक समूह ने लेकटाउन में शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु के आवास के सामने हाथों में प्लेकार्ड लेकर विरोध करना शुरू कर दिया।

रविवार को दोपहर तीन बजे के बाद अचानक लेकटाउन के कालिंदी में ब्रात्य बसु के घर के सामने युवा-युवतियों का झुंड जमा होने लगा महिलाओं की संख्या अधिक थी। सभी के हाथों में पोस्टर थे। मंत्री के घर के सामने भीड़ को देख पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस इसे नियंत्रण में लाने का प्रयास करती रही। ब्रात्य बसु के घर के सामने तनाव देख पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का मुक्की भी हुई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हम यहां विरोध करने नहीं आए हैं। सर (ब्रात्य बसु) से मिलना है, हमारी बातें हैं, हम उन्हें बताकर चले जाएंगे। लेकिन बिना पूर्व अनुमति के सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी बात पर अड़े रहे। वे साल्टलेक में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: कॉल बेल बजने के शक में स्कूल से घर लौट रहे चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई, बेरहमी से मारने का लगाया आरोप
- Deoghar: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व डेढ़ लाख की सोने की चेन छीनने का आरोप, मामला दर्ज
- Deoghar: स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र के अपहरण का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर कार में ले जाने की शिकायत
- दिशा सालियान मौत मामले की जांच पर कोर्ट की निगरानी की मांग, 18 नवंबर को अगली सुनवाई
- Undercover Sting Operation : ‘रिजीम चेंज’ की बहस के बीच चौंकाने वाले खुलासे, बांग्लादेश जैसे आंदोलन की भी ‘इच्छा’



