वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा विभाग के कार्यालय पेंटागन की ओऱ से कहा गया है कि तालिबान जल्द से जल्द अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है और जमीनी स्थिति बहुत ही चिंताजनक है।

पेंटागन के प्रेस सचिव डॉन किर्बी ने कहा है कि जिस गति से तालिबान आगे बढ़ रहा है, वह अधिक चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि विद्रोही समूह काबुल पर कब्जा जमाना चाहता है और उन्होंने इस बात को दोहराया कि अमेरिकी सेना काबुल को निरंतर समर्थन देती रहेगी और यह जमीनी स्तर पर बदलाव लाने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि यह अफगान की जनता, नेताओं और सेना का एकजुट होने का समय है। उन्होंने बताया कि काबुल में पहले ही समुद्री सेना की बटालियन के जवान पहले से तैनात हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि सप्ताह के अंत तक 3000 अन्य सैनिकों की तैनाती की जाएगी। मिशन का समर्थन करने के लिए यूएस ट्रांसपोर्टेशन कमांड सेंट्रल कमांड के साथ एयरलिफ्ट योजना विकसित कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि तालिबान अफगानिस्तान के दो तिहाई हिस्से पर कब्जा कर चुका है और बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरेपोल, शेबरगान, एबक, कुंडूज, तलुकान, पुले खुमरी, फराह, जरांज, फैजाबाद, हेरात, गजनी, कंधार, लश्करगाह, फेरूसको, कालाएनौ पर कब्जा कर चुका है और अपनी रणनीति के अनुसार तेजी से अन्य जिलों पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: पप्पू यादव का BJP की रैली पर तीखा तंज, कहा-‘देश में संविधान को कौन नहीं मान रहा, जनता सब जानती है’
- Jharkhand के Giridih में UCO Bank में भीषण डाका, चार करोड़ का सोना और 10 लाख रुपये नकद लूटे
- देवघर में इस दिवाली बम भोग की डिमांड, बीकानेर की स्वादिष्ट मिठाईयां मचा रही धमाल
- धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी में जोरदार उछाल, 2 प्रतिशत तक चढ़े भाव, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
- Jharkhand के Godda में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या; खेत में मिला धड़, सिर गायब



