
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों मोबाइल चोर बेखौफ होकर घूम रहे। चौक-चौराहे पर से हर दूसरे दिन मोबाइल छिनतई व चोरी की घटना सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला देवघर नगर थाना में शनिवार को दर्ज हुआ है। मामला इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ सरोज कुमार मिश्रा ने दर्ज कराया है।

देवघर इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ सरोज कुमार मिश्रा के अनुसार वो 24 जून को 9 बजे के आसपास तिवारी चौक पर सब्जी खरीदने के लिये गये हुए थे। उसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार के कार्यालय के लिये उक्त मोबाइल का वो प्रयोग करते हैं। जिसमें कई गोपनीय सरकारी डाटा संकलित है, जिसके लीक होने पर विकट परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

डॉ सरोज ने कहा कि उक्त चौक पर प्राय: चोर-उचक्कों के द्वारा मोबाइल की चोरी कर ली जाती है। ऐसे में पुलिस को इसपर लगाम कसने की जरूरत है।
इधर, मामला दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है।


