
Dhanbad / Deoghar : धनबाद में चल रहे सब जूनियर अंडर 15 अंडर 17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में देवघर की लाडली रोज ने बालिका युगल में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही वे देवघर की दूसरी महिला खिलाड़ी जो नेशनल में जाएगी।

काफी लंबे अंतराल के बाद देवघर बैडमिंटन में स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड लाया। टीम के साथ गई कोच सोनाली दुबे ने बताया कि सही तकनीक जो उनके द्वारा बताया गया और लाडली के खुद के मेहनत के बल पे ये मुकाम हासिल हुआ है।

ये पूरे देवघर के लिए गर्व की बात है। सभी खिलाड़ी को इससे मनोबल मिलेगा और जो गलतियों के कारण कुछ को पदक नहीं मिला उसको सुधार किया जाएगा।
डीएसए और बैडमिंटन संघ द्वारा चलाए जा रहे कैंप और लगातार मैच का नतीजा है ये सफलता। लाडली के इस जीत पे बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आशीष झा, सचिव कनिष्क कश्यप,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार बर्नवाल,
उपाध्यक्ष संजय मालवीय, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, अंकेश कुमार,निरंजन कुमार,जिला खेल प्राधिकरण के ,सुरेशानंद झा,अभय यादव,संजीव रंजन,अजय कुमार गोरे
डॉ अमित कुमार,सहित सभी पदाधिकारियों खिलाड़ियों और कोच ने खुशी जाहिर किया।।


