
Raibareli: प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षिका आपस में भिड़ गईं और दोनों के बीच जमकर लात घुसे चले।इसी बीच गुस्साई एक शिक्षिका ने दूसरे का अंगूठा ही चबा लिया। जब यह लड़ाई चल रही थी उस समय बच्चे क्लास में थे लेकिन वह दोनों अपनी मर्यादा भूलकर आपस में उलझी रहीं। मामले की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

डलमऊ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खलीलपुर मजरे भीमगंज में पूजा वर्मा ने बुधवार को अपने सहकर्मी अनीता देवी के विरुद्ध कोतवाली में मारपीट, उंगली चबाना, जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता का कहना है कि मंगलवार को आरोपित शिक्षक उसके कक्षा के पास अपनी कक्षा के बच्चों को बैठाकर मोबाइल फोन पर काफी समय तक राष्ट्रगान सुन रही थी। जिससे शिक्षक कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि साथी महिला शिक्षक उससे उलझ गई और उसे जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की।
इस दौरान उन्होंने पीड़िता की उंगली मुंह में भर कर चबा लिया। जिससे उसकी उंगली से खून निकलने लगा। उसके बाद शिक्षकों ने दोनों के मध्य बीच-बचाव किया और घायल महिला को सीएससी पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया है। उसके बाद कोतवाली पहुंचकर महिला ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
यही नहीं विद्यालय स्टाफ ने संयुक्त रूप से मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से भी की है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि महिला शिक्षक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी जांच की जा रही है।


