नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को टाल दिया गया था, जब ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। तब यह कहा जा रहा था कि मैच को एक दिन के लिए टाला गया है। हालांकि अब यह बात भी सामने आ रही है कि इस मैच का बुधवार को खेला जाना भी तय नहीं है। दरअसल, इसके लिए क्रिकेट प्रेमियों को शाम 6 बजे तक का इंतजार करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रुणाल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सभी खिलाड़ियों का एक बार फिर से आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था। क्रुणाल के करीबी संपर्क में रहे करीब 9 खिलाड़ियों पर खास नजर रखी जा रही है।

हालांकि उन सभी की पहली टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऐसे में उन सभी का एक बार फिर से कोरोना टेस्ट होगा जिसकी रिपोर्ट शाम 6 बजे आएगी। यदि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव रहती है तो ही बुधवार यानी आज दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा।
Also Read:
- Deoghar : मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने ट्रेन में सवार युवक पर डंडे से किया हमला, गिरकर हुआ घायल
- पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने की है गलत बयानी, करूंगा मानहानि का मुकदमा : निशिकांत दुबे
- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज
- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी
- 2026 Asian Games: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब



