जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलंपिक के चौथे दिन भारतीय तीरंदाजी टीम ने शानदार शुरुआत की।

भारतीय तीरंदाजी टीम में शामिल अतनुदास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने कजाखस्तान को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं पुरुषों की टेबल टेनिस स्पर्धा के एकल मुकाबले में शरत कमल भी जीत हासिल कर तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। भारतीय तीरंदाजी टीम का अन्तिम आठ में मुकाबला कोरिया से होगा। भारतीय टीम ने कजाखस्तान के इलफात अब्दुललिन, डेनिस गैनकिन और सैंजार मुसायेव को 55-54, 52-51, 56-57, 55-54 से श्किास्त दी।
टेबल टेनिस की पुरुषों की एकल स्पर्धा में भारत के शरत कमल ने दूसरे राउंड में पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। छठे गेम में एक वक्त स्कोर 9-9 से बराबरी पर था, लेकिन इसके बाद शरत कमल ने अगले दो अंक अर्जित कर मुकाबला 4-3 से अपने नाम किया।
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तलवारबाज भवानी देवी को फ्रांस की खिलाड़ी मेनन ब्रूनेट सेे हार का सामना करना पड़ा है। मेनन ब्रूनेट ने उन्हें राउंड ऑफ 32 में 15-7 से हराया।
Also Read:
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP
- Deoghar: हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, 90 हजार के जेवर व 20 हजार नकद ले गए



