देवघर।

विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2018 का तीसरी सोमवारी सफलता पूर्वक सम्पन्न हो. इसके लिए संतालपरगना आईजी सुमन गुप्ता द्वारा देवघर परिसदन सभागार में रविवार को देवघर एसपी सहित मेला में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी.

बैठक के संबंध में आईजी संतालपरगना ने बताया कि तीसरी सोमवारी के महा उत्सव को अच्छे तरीके से पूरा करने के लिए कमर कस लिया गया है. पुलिस पदाधिकारियों के साथ काॅर्डिनेशन बैठक आज की गयी. रविवार देर शाम से ही सभी पुलिस पदाधिकारियों सहित सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सोमवारी के लिए लगा दी जाएगी. रविवार देर शाम से ही श्रद्धालु सोमवार को जलार्पण करने के लिए कतार में लग जाते हैं. इसलिए पिछले दोनों सोमवारी में जो छोट- छोटे त्रुटि रह गये थे उन्हें दूर किया गया है. साथ ही सभी आॅफिसरों को यह टास्किंग किया गया है कि अपने ग्राउंड पर जाकर इच एण्ड एवरी थिंग चेक कर रविवार शाम आठ बजे से सबों को अपने ड्यूटी पर मुस्तैद हो जाऐंगें.

उन्होंने बताया की सारे लोग सीसीटीवी कैमरा और वायरलेस से मॉनिटर किए जाऐंगें. इस बार सीसीटीभी कैमरा कुमैठा तक लगा दिया गया है. उम्मीद है कि जितने भी श्रद्धालु दर्शन के लिए बाबा बैद्यनाथधाम आ रहे हैं. उन्हें एक सेफ दर्शन करा पाएंगे। इस बार सीसीटीवी कैमरा कुमैठा तक चला गया है. पिछली बार ऐसा होता था कि बीएड काॅलेज के बाद देख नहीं पाते थे. सीसीटीवी से काॅर्डिनेशन पर प्रभाव पड़ेगा और सीसीटीवी में देखकर बहुत सारी चीजें वायरलेस से कन्ट्रोल रूम कनेक्ट कर पाएगा और दूसरा आॅफिसर जो आॅन ग्राउंड है उसको इन्सट्रक्शन बेहतर मिल पाएगा.
बारिश श्रद्धालुओं के लिए बहुत अच्छा रहता है. लेकिन बीच बीच में जो जल जमाव हो गया था इसके लिए भी पूरी तरह तैयार रहना है. सबों को यह आवश्यक निर्देश दिया गया है टाईमली सभी बरसाती पहनकर आॅन द ग्राउंड रहें.साथ ही इस बार कुमैठा में नया होल्डिंग प्वाईंट बनाया गया है. जो भी इम्प्रुभमेंट करने के लिए जरूरी थी उसे इम्प्रुव किया गया है. इस बार बेहतहर सुपरवीजन करके जो श्रद्धालु यहां जिस उद्येश्य से आ रहे हैं उन्हें एक सेफ दर्शन हो उसे हमलोग करा पाऐंगें.


