देवघर।

श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कांवरियों को हर संभव सुविधा दी जा रही है. जिसको लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कांवरिया पथ का भ्रमण कर विभिन्न विभागों द्वारा श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।

निरिक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर, नगर निगम, विद्युत विभाग आदि के द्वारा शौचालय, स्नानागार, सड़कों पर बालू का बिछाव, इन्द्र वर्षा, साफ-सफाई और बिजली की समुचित व्यवस्था आदि का अवलोेकन किया गया। निरिक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा बताया गया कि श्रद्धालुओं को दी जाने वाली इन्हीं सारी व्यवस्थाओं की वजह से श्रावणी मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है. और यहां आने वाले श्रद्धालु बेहतर अनुभव लेकर यहां से अपने गंतव्य की ओर विदा हो रहे हैं।
कांवरियों से बातचीत:

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा कई श्रद्धालुओं से बात-चीत भी की गई और प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं से अवगत हुए।
►बातचीत के दौरान कांवरिया, सुमीत जो की नालंदा से आये थे, उनके द्वारा बतलाया गया कि पिछले 6-7 वर्षो से लागातार जलार्पण के लिए बाबाधाम आ रहे है। हर वर्ष सुविधाओं में जिला प्रशासन द्वारा बढ़ोतरी की जा रही है. बालू बिछाव के कारण कांवरिया पथ में चलना काफी आसान हो गया है। शौचालय व स्नानागार की व्यवस्था बहुत अच्छी है।
►वहीं आजमगढ़ से आ रहे रूद्रप्रताप ने बताया कि साफ-सफाई की व्यवस्था कांवरिया पथ में काफी अच्छी है और उम्मीद है आगे भी ऐसी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।
वहीं, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी कांवरियों को आस्वश्त किया कि जिला प्रशासन आप सभी श्रद्धालुओं की सेवा में पूरी तरह से तत्पर है और जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जायेंगे वैसे-वैसे सुविधाएं और भी बेहतर होती जायेगी। आप सभी श्रद्धालु निश्चिन्त होकर जलापर्ण करें। जिला प्रशासन आपकी सेवा में पूरी तरह से मुस्तैद है. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और वे एक सुखद अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।
मौके पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, रवि कुमार भी उपस्थित थे।



