देवघर:


सावन की पहली सोमवारी के दिन बाबाधाम में कांवरियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा. दूसरी सोमवारी के दिन सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए देवघर आए कांवरियों से सीधी बात की। बाघमारा टेंट सिटी परिसर में सीएम ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्था से कांवरियां कितने खुश हैं इस बारे में जाना।

वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए कांवरियों ने सीएम से सीधी बात की। उनमें कई महिला श्रद्धालु भी मौजूद थी। इस मौके पर कई साल से कांवड़ लेकर देवघर आ रही गया कि अस्मृता पांडेय टेंट सिटी के इंतज़ामों से खुश दिखी। उनका कहना था कि इसे और बढ़ाया जाये।
वहीं नेपाल से आए एक श्रद्धालु भरत शाह ने सरकार की व्यवस्था पर संतोष जताया और कहा कि उनके लिए मोबाइल टेलीकम्यूनिकेशन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि क्योंकि उनके पास आधार कार्ड नहीं है, इसलिए उन्हें देवघर में सिम कार्ड नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सुविधा हो, जिससे कम से कम श्रावणी मेला तक उन्हें घर बात करने की सुविधा हो जाए।
यूपी के गोरखपुर से आये जितेंद्र भी देवघर की साफ़-सफाई से प्रसन्न दिखे।
सीएम ने माना सुझाव:
कांवरियों से बात के दौरान अस्मृता पांडेय का सुझाव मानते हुए सीएम ने कहा कि झारखण्ड सरकार लगातार व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटी है. इस पर आगे कार्य किया जायेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने नेपाल से आए श्रद्धालु भरत शाह को कहा कि उनकी इस राय पर विचार किया जाएगा। सीएम ने कहा कि सिम कार्ड का उपाय किया जाएगा ताकि दूसरे देश से आए कांवरियों को दिक्कत नहीं हो। सरकार की कोशिश है कि और अच्छी व्यवस्था श्रद्धालुओं को दी जाए।
CM ने कहा कि इस आध्यात्मिक शक्ति को जन-जन तक पहुंचा सकें और शक्ति प्राप्त कर देश के लिए राज्य के लिए विश्व के मानव कल्याण के लिए काम करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जमकर बोल बम का नारा भी लगाय।


