देवघर/जसीडीह:

28 जुलाई से श्रावणी मेला 2018 की शुरूआत हो रही है. श्रावणी मेला के दौरान हर रोज़ हजारों की संख्या में जसीडीह रेलवे स्टेशन से श्रद्धालु ट्रेन के ज़रिये आवागमन करते हैं. ऐसे में जसीडीह रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालु रेलयात्रियों की सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है.

श्रावणी मेला के मद्देनज़र गुरूवार को एसआरपी धनबाद निधि द्विवेदी द्वारा जसीडीह रेलवे स्टेशन का जायजा लिया गया. साथ ही मेला में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों के साथ ब्रीफिंग की गयी. जसीडीह रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालु रेलयात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है.

इस संबंध में एसआरपी धनबाद ने बताया कि जसीडीह स्टेशन की काफी महत्ता है. इसलिए श्रावणी मेला 2018 को देखते हुए व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. लगभग 775 फोर्स की तैनाती जसीडीह रेलवे स्टेशन पर की गयी है. इसके साथ ही आरपीएफ का भी पूरा सहयोग मेला के दौरान जीआरपी को मिलेगा. जैप 5, जैप 9, जमशेदपुर से और जैसा हर साल होता है कुछ अन्य जिला से भी फोर्स मिलेंगें. तीन पालियों में सबों की ड्यूटी होगी जिसका चार्ट बना लिया गया है. रोटेशन बेसिस पर सबों की ड्यूटी लगेगी. मेला के दौरान सिविल ड्रेस में भी पुलिस फोर्स स्टेशन परिसर में तैनात रहेंगें.
जसीडीह स्टेशन परिसर में कुल 34 पोस्ट बनाया गया है. साथ ही 180 महिला फोर्स की तैनाती जसीडीह स्टेशन में किया गया है. वहीं एक डीएसपी, 3 इन्सपेक्टर मेला के दौरान यहां ड्यूटी करेंगें. ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों को उनके क्या दायित्व हैं इसको लेकर ब्रीफिंग की गयी. प्रत्येक पोस्ट पर एक चार का बल को तैनात किया गया है लेकिन इन्पाॅरटेन्स देखते हुए जैसा लोड होगा जैसा ट्राफिक होगा उस हिसाब से बढ़ाया जाएगा. इन सभी फोर्स की प्रतिनियुक्ति श्रावणी मेला तक है आगे अगर जरूरत होगी तो फिर जरूरत के अनुसार डिपुटेशन किया जाएगा.



