देवघर:

सावन की तीसरी सोमवारी को देवघर में रेकोर्ड संख्या में काँवरियो ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया है. जिला प्रशासन द्वारा जारी आकड़े के मुताबिक तीन लाख 208 कांवरियो ने बाबा का जलार्पण किया. वैसे तो रविवार की देर शाम से ही जिस कदर कांवरियो की भीड़ देवघर पहुच रही थी. उसे देख यह संभावना व्यक्त की जा रही थी की सोमवार को भक्तो की भीड़ ढाई लाख के आस पास रहेगी.

लेकिन सोमवार को यह भीड़ बढती गयी और देवघर में रेकोर्ड तीन लाख 208 भक्तो ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर लिया. इतनी बड़ी संख्या में पहुच रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार से ही अपनी रणनीति में बदलाव लाते हुए. भीड़ नियंत्रित करने के सभी उपायों को सक्रीय कर दिया था. रविवार की देर रात से ही जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसपी ए विजयलक्ष्मी ने कांवरियो की कतार को मॉनिटर और नियंत्रित करना शुरू कर दिया था. बेहतर ताल मेल का ही नतीजा रहा की इतनी बड़ी संख्या में कांवरियो की भीड़ को सुगमतापूर्वक जलापर्ण कराया जा सका. .



