
शिमला: हिमाचल प्रदेश में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट जाने से बड़ी जनहानि की सूचना है। इस दुर्घटना में हिमाचल रोडवेज की बस समेत कई गाडि़यों के चपेट में आने से कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

किन्नौर जिले के निगोसारी व चौरा के बीच हुए इस हादसे में चपेट में आई बस में कम से कम 35 लोगों सवार थे। हादसा दोपहर 12 बजकर 45 मिनट के आसपास की है। हादसा के बाद बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।

बचाव कार्य में NDRF व अन्य रेस्क्यू टीम लगीं
इस हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन व शासन सक्रिय हो गया है। हादसे के बाद फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ के अतिरिक्त स्वास्थ्य टीम लगाई गई हैं।
डिप्टी कमिश्नर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि सेना, एनडीआरएफ और लोकल रेस्क्यू टीम को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पत्थर अब भी गिर रहे हैं जिससे बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है।
पीएम मोदी ने ली हादसे की जानकारी
हादसे की सूचना मिलते ही पीएम मोदी ने तत्काल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात कर घटना की जानकारी ली है। पीएम ने सीएम हिमाचल प्रदेश को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।
इसे भी पढ़ें:
- Jharkhand के Chaibasa में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सहित तीन ने किया आत्मसमर्पण
- JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर BJP MPs ने विपक्ष को घेरा, कहा-छात्रों को अकेला छोड़ा
- Jharkhand में जिम्मेदार लोगों की क्यों नहीं हो रही गिरफ्तारी, CM दें जवाब: दिलीप घोष
- JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन को Nishikant Dubey का समर्थन, बोले- 13 अगस्त तक फैसला नहीं हुआ तो अनशन करूंगा
- Jharkhand में छात्रों का विरोध 14वें दिन भी जारी, बोले-यह आजाद भारत के लिए सबसे खराब समय



