
बीकानेर: बीकानेर के खाजूवाला पुलिस थानांतर्गत एक बहू ने अपने पति, सास व ससुर को नशीला पदार्थ खिला दिया और ससुराल से भाग गयी। पति के साथ सास, ससुर का इलाज खाजूवाला की अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खाजूवाला पुलिस सीआई रमेश के अनुसार खाजूवाला के चक में रहने वाले बजरंग की पत्नी दुर्गादेवी पिछले काफी समय से ससुराल से नाराज होकर फलोदी स्थित अपने पीहर ही रह रही थी। जैसे-तैसे उसके ससुराल वाले उसे समझा-बुझाकर उसे पुन: ससुराल ले आए। कुछ ही दिन बीते थे कि उसकी ससुराल वालों से पुन: अनबन शुरु हो गयी।

ससुराल से निकलने के लिए दुर्गादेवी ने नया तरीका ढूंढा। शुक्रवार रात के खाने में कुछ नशीला पदार्थ डाल दिया। उसके पति बजरंग, सास धापूदेवी व ससुर भंवरराम ने खाना खाया और सो गए जिससे वे अचेत हो गए। सुबह होश आया तो पता चला कि दुर्गा तो चली गई।
तीनों जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर है और डॉ. पूनराराम उनका इलाज कर रहे हैं। खाजूवाला पुलिस ने तीनों के बयान लेकर जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें:
- छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन- प्रशासन ने संयम से संभाली स्थिति, छात्रों की मांगों पर गंभीरता से होगी कार्रवाई
- छात्र आंदोलन के समर्थन में BJP का 11 अगस्त को Jharkhand बंद, मरांडी का आरोप- बर्बरता से हुआ लाठीचार्ज
- Jharkhand : विधानसभा घेराव के बाद अनशनकारी देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- देवघर-हंसडीहा सड़क पर पिकअप पलटी, तीन श्रद्धालु घायल
- Deoghar : वाहन छोड़ने के एवज में 2 हजार रुपये लेने के आरोप में ट्रैफिक मुंशी निलंबित



