Run Deoghar Run: उड़ान (3) का आयोजन देवघर में 19 मार्च को होने जा रहा है। जिसमें 10 हज़ार से ज्यादा लड़के-लड़कियां हिस्सा लेंगे।
रविवार शाम 4.30 बजे उड़ान-III रन देवघर रन – रैनाथन का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम वीरॉय मॉल परिसर में किया गया। इस अवसर पर गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने दिल्ली से ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से उड़ान-III का पोस्टर और निबंधन फॉर्म रिलीज किया।
19 मार्च 2023 को आयोजित हो रहे उड़ान की तैयारियां ने अब उड़ान भरना शुरू कर दिया है। सोमवार से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का निबंधन शुरू कर दिया जाएगा। डेल एक्सक्लूसिव शोरूम, बाजला चौक, साह ऑटो, मंदिर मोड़, इंडोर स्टेडियम, होटल बैद्यनाथ, चित्रावली, स्मार्ट जिम, सत्संग कॉलेज आदि जगहों पर निबंधन हेतु फॉर्म उपलब्ध रहेंगे।
उड़ान-III की प्रमुख बातें :
1. उड़ान – III रन देवघर रन – रैनाथन आगामी 19 मार्च 2023 को आयोजित किए जाएंगे।
2. इनर व्हील क्लब और रोटरी क्लब देवघर के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा और सांसद खेल महोत्सव के रूप में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की संबलता कार्यक्रम को मिलेगा।
3. उड़ान – III रन देवघर रन – रैनाथन का आयोजन महिला और पुरुष दोनों वर्गों में अलग-अलग होंगे।
4. पुरुषों के लिए 10 किमी और महिलाओं के लिए 5 किमी की दौड़ होगी।
5. दोनों वर्गों में 15 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के देवघर जिले के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
6. दौड़ की शुरुआत रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ से शुरू होकर जटाही मोड़, बरमसिया, अम्बेडकर चौक, सत्संग आरओबी, शंख मोड़, सत्संग, कोरियासा मोड़, देवसंघ मोड़, बम्पास टाउन, बाजला चौक, राय कंपनी, टावर चौक, सरकारी बस स्टैंड, हदहदिया पुल होते हुए वापस रामकृष्ण मिशन में समाप्त होगी।
7. उपरोक्त रुट पुरुषों के लिए 10 किमी का है। महिलाओं के लिए शंख मोड़ के बाद रुट बायीं ओर मुड़कर बाजला चौक आ जाएगी और उसके बाद आगे का रूट उपरोक्त अनुसार ही होंगे। महिला वर्ग की मैराथन 5 किमी की होगी।
8. दोनों वर्गों में 10-10 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 20 हजार, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार, तृतीय पुरस्कार 10 हजार और सात सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को 5 हजार दिए जाएंगे।
9. यह मैराथन जी-20 को समर्पित किया जाएगा और सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अन्नु कांत दुबे रन देवघर रन को 19 मार्च 2023 को प्रातः 6 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
10. रैनाथन मार्ग में 500 से भी ज्यादा वोलेंटियर सेवा देंगे और पूरे मार्ग को जी-20 के थीम पर आकर्षक ढंग से सजाए जाएंगे। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में रुट लाइन में पूर्वी भारत की लोक संस्कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
11. कार्यक्रम में देश के कई स्पोर्ट्स पर्सनलिटी को भी बुलाया जाएगा।
12. मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मात्र 10 रुपये का निबंधन शुल्क रखा गया है। निबंधन शुल्क से प्राप्त राशि को चैरिटी (कैंसर जागरूकता) में खर्च किए जाएंगे।
13. प्रत्येक प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर निःशुल्क टीशर्ट उपलब्ध कराए जाएंगे।
आयोजन समिति देवघर के सभी किशोर और युवा वर्ग से अपील की है कि भारी संख्या में आप अपना निबंधन करा कर सांसद खेल महोत्सव का हिस्सा बनें। रन फॉर यूनिटी, रन फॉर ह्यूमैनिटी, रन फ़ॉर सोसाइटी, रन फॉर स्पोर्ट्स और रन फॉर नेशन के संदेश से देवघर को महिमामंडित करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब, इनर व्हील, भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित कई संगठन लगे हुए हैं।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद साह, मनीष धानुका, सारिका साह, सरिता अग्रवाल, पीयूष जायसवाल, जयप्रकाश चौधरी, आलोक मल्लिक, बीरेन्द्र सिंह, देवता पांडेय, अभय आनंद झा, शशि शेखर जोशी, अमन गुप्ता, बबलू केशरी, संजीव अग्रवाल, अर्चना भगत, विजया सिंह, रीता चौरसिया, हरिकिशोर सिंह, संजय मालवीय, सत्यम सानू, मुकेश पाठक, नवीन शर्मा, ऋषिराज सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।