
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के प्रोफेसर कॉलोनी बिलासी में एक बंद घर ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 25 हजार नकद और 2.50 लाख से उपर के जेवरात की चोरी कर ली। इसे लेकर पीड़ित गृहस्वामी रिटायर्ड ट्रेजरी कर्मी कुंदन कुमार सिंह ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

कहा है कि भाई का तबियत खराब था 13 जून को घर में ताला बंद कर पत्नी के साथ उसे देखने पैतृक गांव बिहार के खगड़िया जिले पड़ौरा गावं गये थे। गुरूवार की सुबह जब वापस देवघर स्थित आवास पहुंचे और मैन गेट का ताला खोलकर अंदर गये तो देखा की अंदर गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जब कमरे में गये तो पाया की सभी कमरे में रखे गोदरेज का लॉकर टूटा पड़ा है एवं दिवान पर का बिछावन भी इधर- फेंका हुआ था।

कहा है कि गोदरेज में रखे लगभग 25 हजार नकद, सोने का दो चेन, सोने का एक जोड़ा टॉप्स, चांदी का सिक्का, चांदी का जेवरात एवं कुछ कपड़ा गायब मिला। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


