
देवघर: देवघर डीसी नैंसी सहाय ने गुरुवार को मां ललिता हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां कोविड संक्रमित मरीजों की सुविधा के लिए की गई विभिन्न तैयारियों व व्यस्थाओं का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने जरूरत अनुसार अस्पताल के ऊपरी तल पर अभी से बेड बढ़ाने की व्यस्थाओं को पूर्ण रूप से सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
covid मरीजों के इलाज के लिए बेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश

माँ ललिता हॉस्पिटल के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि जिलावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसे ध्यान में रखते हुए अस्पताल में पहले से मौजूद संसाधनों के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने जरूरत की सभी व्यवस्थाओं को यहाँ दुरुस्त किया गया हैं। वही मरीजों के इलाज के लिए बेड की संख्या को बढ़ाकर 120 करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
■ स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी सुदृढ़ करने की आवश्यकता:- उपायुक्त

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय ने सिविल सर्जन और वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए संदिग्ध, संक्रमित व्यक्तियों के लिए उपचार, जांच, बेड, रख-रखाव व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सहित स्वच्छता व्यवस्था आदि को पूर्ण रूप से दुरुस्त रखें, ताकि यहाँ मौजूद संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर अविलम्ब आइसोलेशन सेंटर और कोरेंटीन वार्ड की संख्या बढ़ायी जा सके।

देवघर , मधुपुर ,सारठ व पलोजोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बहुत जल्द ऑक्सिजन प्लांट से जुड़े कार्य होंगे शुरू
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि ऑक्सीजन की शत-प्रतिशत उपलब्धता को लेकर देवघर , मधुपुर ,सारठ , पलोजोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बहुत जल्द ऑक्सिजन प्लांट से जुड़े कार्य को शुरू किया जाएगा।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन युगल किशोर चौधरी, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, डॉ विभु और संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।


