
Deoghar News : सिकटिया-सारठ मुख्य मार्ग पर महापुर गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चितरा थाना क्षेत्र के नोनियाटांड़ गांव निवासी विकेश कुमार उर्फ विक्की (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तेज गति से जा रही पिकअप वैन ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विकेश कुमार उर्फ विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें देवघर स्थित बाजला कॉलेज के समीप एक निजी न्यूरो चिकित्सक के क्लिनिक में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में इलाज के दौरान विकेश कुमार ने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सड़क दुर्घटना में एक और युवक की असमय मौत ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।



