देवघर।
देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कई जगहों से अवैध देसी व विदेशी शराब भी जब्त किया गया है।
►देवघर नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान करीब 25 लीटर देसी शराब पुलिस ने नष्ट किया।
►कुंडा थाना क्षेत्र में चार ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 35 लीटर देसी शराब जब्त किया और करीब 20 लीटर शराब नष्ट किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले में ठाढ़ीदुल्लमपुर गांव निवासी छोटू चौधरी व काशीडीह निवासी अर्जुन राय को आरोपित बनाया गया है। वहीं, पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि छोटू चौधरी भाग निकलने में कामयाब रहा।
►सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पोडैया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से विदेशी शराब का कारोबार कर रहे रामवृक्ष मंडल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने काफी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है।
►देवीपुर थाना क्षेत्र में किए गए छापेमारी के दौरान 60 किलो जाबा महुआ व देसी शराब बनाने में प्रयोग किया जाने वाला 50 हड़िया पुलिस ने नष्ट किया।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।