
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक के देवघर कॉलेज रोड स्थित नीलकंड बिहार के समीप पैसेंजर से भरी बस पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जाता है कि राजलक्ष्मी नामक बस सुबह लगभग 6:15 में देवघर बस पड़ाव से खुलकर भागलपुर जा रही थी। उसी क्रम में तिवारी चौक नीलकंठ बिहार के पास अचानक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के क्रम में बस पेड़ से जा टकराई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को एंबुलेंस में बिठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची जहां पर बाकी बचे घायलों को भी पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि प्रतिदिन राजलक्ष्मी बस बस स्टैंड से 6:00 बजे खुलती है और 6:15 बजे तक यहां से गुजरती है उसी क्रम में आज बस इस रास्ते से गुजर रही थी तभी अचानक बस पेड़ से टकरा गई। जोरदार धमाका सुनकर सभी लोग घर से बाहर निकल गए और देखा तो वहां पर बस में बैठे सभी लोग घायल हो गए थे। जिसको हम लोगों ने उठाकर एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना में सारठ के केदार पंडित, हाथी पहाड़ के राजकुमार साह, भागलपुर जगदीशपुर के एमडी अख्तर, कटोरिया के सानू कुमार, बैजनाथपुर के जितेंद्र कुमार, सुलेखा देवी सिकंदर पंडित सारठ घायल हो गए।


