Deoghar: देवघर में मंगलवार देर शाम आसमान में रहस्यमयी रोशनी (mysterious light in the sky) दिखाई दी। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। ट्यूबलाइट जैली चमकने वाली (tubelight jelly glitter) इस चीज को देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि कुछ समय बाद यह रोशनी अपने आप गायब हो गई।
यह नजारा जिले के कई इलाके में दिखाई दिया।
देवघर में मंगलवार शाम करीब 7.00 से 7.30 बजे के बीच आसमान में एक अजीब सी आकृति चमकती हुई दिखाई दी जिसे देखकर लोग दंग रह गए। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, मोबाइल से तस्वीरे उतार लिया। कुछ लोगों ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया।
इससे पहले 12 सितंबर 2022 को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और जुलाई 2022 में एमपी समेत देशभर में इस तरह का नजारा दिख चुका है। फरवरी 2023 में भी इस तरह की रोशनी मध्य प्रदेश के कई जिला में देखी गई थी।इस रोशनी को किसी ने एलियंस बताया था, तो किसी ने उल्कापिंड। बाद में पता चला कि न तो ये कोई उल्कापिंड है और न ही ये कोई एलियन्स। आसमान में ट्रेन की तरह दिखने वाली यह चीज स्टारलिंक की सैटेलाइट है। इन सैटेलाइट्स की संख्या 46 या उससे ज्यादा होती है।
उसके बाद एक बार फिर आकाश में हुई यह घटना जनमानस की चर्चाओं में है।
हालांकि यह वैज्ञानिक तौर पर क्या है इसकी प्रमिणकता एन सेवन इंडिया नहीं करता है।