Deoghar : नगर थाना क्षेत्र के हिरना मोहल्ले में बच्चों की लड़ाई को लेकर बड़ों के बीच मारपीट हो गई। घटना में सलाउद्दीन शेख और नरगिस खातून घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।

घटना के संबंध में घायल सलाउद्दीन शेख की पत्नी रवीना खातून ने बताया कि शाम के समय बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने दूसरे बच्चे की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत लेकर बच्चा अपने गार्जियन के पास गया।

आरोप है कि गार्जियन लाठी-डंडे के साथ वहां पहुंचे और बच्चों के गार्जियन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सलाउद्दीन शेख और नरगिस खातून गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मामले को लेकर पीड़ितों की ओर से नगर थाना में शिकायत दी गई है।



