
Deoghar: देवघर सेंट्रल जेल में विचारधीन बंदी गोविंद खवाड़े लेन निवासी अनुभव खवाड़े की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

बताया जाता है कि शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

कुछ दिनों पूर्व ही उसकी गिरफ्तारी नगर थाना की पुलिस ने की थी। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।



