
Ranchi: झारखंड के देवघर जिले (Deoghar district of Jharkhand) में विश्वप्रसिद्ध सावन मेला में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को पांच दिनों का अनुमति अवकाश का लाभ मिलेगा। 14 जुलाई से 12 अगस्त तक चले इस मेले में राज्य के 21 जिले के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और पुलिस के अन्य पदाधिकारी और जवान तैनात थे।

इसको लेकर देवघर एसपी ने संथाल परगना डीआईजी के निर्देश पर रांची, धनबाद, जमशेदपुर के एसएसपी और गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, चाईबासा, पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गिरीडीह, रामगढ़, खुंटी, साहेबगंज, बोकारो, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, सरायकेला के एसपी सहित पुलिस के अन्य विंग के समादेष्टा को पत्र लिखा है।

पत्र में बताया गया है कि राजकीय श्रावणी मेला में जिला इकाई वाहनी से पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति देवघर जिला में की गयी थी। श्रावणी मेला समाप्ति के पश्चात संथाल परगना डीआईजी द्वारा पुलिस निरीक्षक से लेकर आरक्षी तक को पांच दिनों का अनुमति अवकाश स्वीकृत किया गया है, जो अपने अपने जिला, इकाई वाहिनी में योगदान करने के पश्चात उपभोग करेंगे। इसलिए श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त किये गये पुलिस पदाधिकारी और कर्मी अपने-अपने जिला, इकाई, वाहिनी से पांच दिनों का अनुमति अवकाश प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि देवघर सावन मेले की सुरक्षा के लिए सीआईडी, विशेष शाखा, एटीएस, एसीबी, जैप-1 से जैप-10, एसआईआरबी-1, झारखंड जगुआर, सीसीटीएस मुसाबनी, झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केद्र पदमा, झारखंड पुलिस अनुसंधान केंद्र हजारीबाग, जंगलवार फेयर स्कूल नेतरहाट, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, चाईबासा, पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गिरीडीह, रामगढ़, खुंटी, साहेबगंज, बोकारो, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, सरायकेला और रेल जमशेदपुर से करीब 13717 पुलिस अधिकारी और जवान प्रतिनियुक्ति थे। मेले में 21 ओपी और 11 यातायात ओपी बनाया गया था।


