Ranchi: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के खक्सीटोली में खुशबू कुमारी (22) की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। खुशबू को गोली उसके प्रेमी शहनाईटोली निवासी राजू उरांव ने मारी है। गोली मारने के बाद राजू फरार हो गया।
गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चान्हो थाना प्रभारी रंजय कुमार जवानों के साथ पहुंचे।
एसपी ग्रामीण नौशाद आलम ने बताया कि खुशबू पिछले एक वर्ष से राजू के साथ लिव इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में रह रही थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और यह घटना घटी। मामले की जांच की जा रही है।