
Deoghar : छिनतई कांडों में फरार चल रहे दो वारंटियों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के निर्देश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया।
गिरफ्तार वारंटियों की पहचान बस स्टैंड क्लब ग्राउंड के समीप निवासी बादल कुमार धपरा और निगम धपरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों सगे भाई हैं।

दोनों के खिलाफ छिनतई कांडों में कोर्ट से वारंट निर्गत था और वे पुलिस की नजरों में फरार चल रहे थे।
नगर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया।



