
Deoghar: सड़क हादसे में हुए घायल एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक का नाम बलदेव मिस्त्री है जो दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मारकुंडा का रहने वाला है।

घटना की बाबत परिजनों ने बताया कि वह सोमवार की शाम को शौच के लिए गया था उसी दौरान एक बाइक सवार तेज गति एवं लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे धक्का मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे पहले इलाज के लिए सरैयाहाट स्थित सीएचसी केंद्र ले गए।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के क्रम में देर रात को उसकी मौत हो गई। इधर जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया



