
Deoghar News : देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया मोड़ निवासी तुलसी पाल सिलाई मशीन खरीदने देवघर आई थीं। उनके थैले में 16 हजार रुपये नकद और चांदी का सिक्का रखा हुआ पर्स था।

टावर चौक के अंदर बाजार में नाईटी खरीदने के बाद जब उन्होंने दुकानदार को पैसे दिए और वहां से निकलीं, इसी दौरान बाजार की भीड़ में किसी ने थैला काटकर पर्स चोरी कर लिया।

घटना के बाद तुलसी पाल शिकायत देने नगर थाना पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बाजार में चार महिलाएं उनका पीछा कर रही थीं।
आशंका जताई कि उन्हीं महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर थैला काटकर पर्स चोरी की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।



