मुंबई
रायगढ़ जिले में स्थित मुरुड समुद्र तट पर पांच शवों के मिलने से यहां सनसनी फैल गई है। स्थानीय पुलिस ने इन शवों को बरामद कर उनकी पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे के अनुसार मुरुड व आसपास के समुद्री तट पर शनिवार रात तक पांच शव पाए गए ।
यह सभी शव इस क्षेत्र के नहीं लगते हैं। इसलिए मुंबई स्थित येलोगेट पुलिस स्टेशन व ओएनजीसी के अधिकारियों के प्रयास से इन शवों की पहचान का प्रयास जारी है। दूधे ने बताया कि जरूरत पड़ी तो इनका डीएनए टेस्ट भी करवाया जा सकता है।
जिलाधिकारी निधि चौधरी ने बताया कि प्रशासन ओएनजीसी व येलो गेट पुलिस स्टेशन के संपर्क में है। बहुत जल्द इन शवों की पहचान कर ली जाएगी।