
Deoghar News : कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया इलाके में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के सलसला कियाजोरी गांव का रहने वाला था।

वर्तमान में कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग मोहल्ले में घर बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। मृतक के पांच वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक पार्सल पहुंचाने का कार्य करता था। परिजनों के मुताबिक, वह करीब आठ दिन पूर्व ही इस कार्य से जुड़ा था। बुधवार रात वह चित्तोलोढ़िया इलाके में पार्सल डिलीवरी करने गया था। इसी दौरान चित्तोलोढ़िया स्थित मेधा डेयरी के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुरुवार को बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इधर,



