
Deoghar: श्रावणी मेला को लेकर जिला मुख्यालय से की गई तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित उपाधीक्षक कार्यालय के सभागार में तमाम पदाधिकारियों के साथ निदेश प्रमुख डॉ बीपी सिंह ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभाग की ओर से की गई तैयारियों का बारी-बारी से समीक्षा की।

बैठक के उपरांत निदेशक प्रमुख ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा से संबंधित किसी तरह की परेशानी ना हो, इसका गंभीरता से पालन हो। आपसी समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का प्रयास हो।

कहा कि विभाग की ओर से अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा के दौरान कुछ कमियां पाई गई। जिससे आपसी समांजस्य स्थापित कर दूर करने को कहा गया है। उद्धेश्य बस इतना हो कि आने वाले श्रद्धालुओं को किस तरह से बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा सके। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ आवश्यकतानुसार चीजों में सुधार लाने की आवश्यकता है।
मौके पर सीएस डा. युगल किशोर चौधरी, एसीएमओ डा. सीके शाही, डा. कुमार आलोक सिंह, डा. मनीष शेखर सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


