रामगढ़
रामगढ़ जिले की खूबसूरत घाटी के नाम से प्रसिद्ध पतरातु घाटी में बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की वजह से पहाड़ की चट्टाने सड़क पर फैल गई हैं। जिसकी वजह से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। रांची और रामगढ़ को जोड़ने वाली इस खूबसूरत घाटी को देखने के लिए हर दिन राजधानी रांची व दूसरे जिलों से लोग आते हैं। इस घाटी से गुजरने वाले लोगों को भूस्खलन की वजह से काफी परेशानी हो रही है।
इस घाटी से हर दिन हजारों गाड़ियां गुजरती है। सबसे अधिक मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही यहां होती है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड प्लांट कि अधिकांश गाड़ियां पिथोरिया घाटी होकर ही प्लांट तक पहुंचती है। बड़कागांव और एनटीपीसी तक जाने वाली गाड़ियां भी इसी घाटी से होकर गुजरती है। इसके अलावा पर्यटकों की भीड़ भी पिथोरिया घाटी में खूब होती है। लॉकडाउन के दौरान रामगढ़ जिले के लोग भी इस घाटी की खूबसूरत वादियों का नजारा लेने पहुंच रहे हैं। ऐसे मौके पर दोनों तरफ से आ रही गाड़ियों के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है।