
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना की पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के बंधा गली निवासी रोशन झा को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

इससे पहले रिखिया थाना प्रभारी के बयान पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले में आरोपित पर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में हथियार लेकर घूमने का आरोप लगाया गया है।

थाना प्रभारी ने मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपित के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।


