
Deoghar: जिले की रिखिया थाना पुलिस ने हरवे हथियार के बदौलत जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। रिखिया थाना में आमगाढ़ीया निवासी विकास दास ने थाना में शिकायत किया था कि उसके 5 एकड़ जमीन पर कब्ज़ा करने की नियत से दिनेशानंद झा अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे हैं।

सूचना मिलते ही रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर दिनेशानंद झा को गिरफ्तार कर लिया। दिनेशानंद पर नगर थाना में कुल 8 मामले पूर्व से दर्ज हैं।
देवघर SP ने सभी भू-माफिया को चेताया

SP सुभाषचंद्र जाट ने कहा कि कोई भी भू माफिया किसी की भी सामान्य नागरिक को कमजोर नहीं समझे। यैसे भू माफिया या आसामाजिक तत्व जिनके द्वारा डरा धमका कर उनके जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहेंगे तो उन सभी के खिलाफ देवघर पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी।



