
Deoghar: गोड्डा जिला की रहने वाली एक युवती से एक लाख रूपये की साइबर ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया। इसे लेकर गोड्डा निवासी नेहा कुमारी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने उसे गाड़ी का किस्त जल्द जमा करने को कहा। वह सकते में आ गयी और 10 दिसंबर को 07 हजार, 11 दिसंबर को 05 हजार, 12 दिसंबर को 32 हजार, 13 दिसंबर को 45 हजार भेज दिया। इसके बावजूद भी उससे 27 हजार रूपये की मांग किया जाने लगा।

जब उसने जानकारी लेने के लिये आसपास के लोगों से पुछा तो बताया कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। इधर शिकायत लेकर साइबर पुलिस जांच में जुट गयी है।


