
Ranchi: भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान पर शुक्रवार को रांची में हुए बवाल के दौरान उपद्रवियों ने बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा नेता नितिन नवीन पर भी हमला किया। उन्होंने गाड़ी में छिपकर हमलावरों से जान बचाई। घटना की जानकारी उन्होंने झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा को दे दी है।

नितिन नवीन ने आईएएनएस को बताया कि वह रांची में एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने आये थे। शुक्रवार अपराह्न् करीब साढ़े तीन बजे वह मेन रोड होकर जा रहे थे, तभी प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कई गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया।

उनकी गाड़ी पर भी पत्थर और डंडों से वार किये गये। उनकी कार का शीशा चकनाचूर हो गया। उनके ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी भगाई और किसी तरह वह उपद्रव वाले इलाके से बाहर आये।


