
Deoghar : मोहनपुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में मोहनपुर थाना कांड संख्या 131/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार चूल्हिया गांव निवासी राजू राय पिता गुल्ली राय ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 15क्यू 7524 चोरी होने की लिखित शिकायत मोहनपुर थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के क्रम में पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ आरोपी सुनील यादव पिता रामेश्वर यादव निवासी ग्राम बालीडीह थाना सारवां जिला देवघर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।


