
Deoghar: मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी एवं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की देर रात 2.30 बजे के आसपास की बतायी जाती है। मृतक का नाम विकेन्द्र यादव बंधा कुरूमटांढ़ व शिवनाथ दास बड़काबंधा थाना मोहनपुर का रहने वाला है।

वहीं घायल महावीर राउत को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मृतक विकेन्द्र दुमका में बस चालक का काम करता था। तीनों एक बाइक पर सवार होकर विकेन्द्र को घर से बस चढ़ाने जा रहे थे। उसी क्रम में अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया।

इस घटना में विकेन्द्र और शिवनाथ की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि महावीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


