जसीडीह (देवघर): जसीडीह थाना अंतर्गत हथियार के बल पर एक दवा कारोबारी के घर से लाखों की लूट का मामला सामने आया है। जसीडीह-रोहिणी बायपास सड़क के हंसा गार्डेन पास दवा व्यवसाई शशिभूषण के घर पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना शनिवार देर रात की है।

बताया जा रहा कि सभी घर में अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात चार अपराधी चारदीवारी फांद कर घर के अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान परिवार की एक बुजुर्ग महिला शौच करने के लिए निकली थी। कमरे का दरवाजा खुलते ही तीन अपराधी कमरे में प्रवेश कर नगदी व जेवरात खोजने लगे। कमरे में सामान नहीं मिलने पर अपराधियो ने दूसरे कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और गृहस्वामी को कब्जे में लेकर दोनो हाथ बांधकर अलमारी की चाभी की मांग करने लगे। चाभी नहीं देने पर अपराधियो ने गृहस्वामी और बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। हथियार दिखाकर सभी को शांत रहने को कहा। चारों अलमारी का ताला तोड़कर साठ हजार नगद , 70 ग्राम सोने के जेवरात, लगभग दौ सौ ग्राम चांदी के जेवरात, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक के कागजात समेत अन्य सामग्री लेकर घर के पीछे से भाग निकले।


इधर, घटना की जानकारी जसीडीह थाना को मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवार से बातचीत की। घर वालों से अपराधियों के हुलिया व अन्य जानकारी पुलिस ने ली है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
यह भी पढ़ें:
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP



